पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड 13 स्थित सिद्धार्थ एनक्लेव में नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ एनक्लेव एवं आसपास के क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाले के निर्माण से सिद्धार्थ एनक्लेव, गणेश विहार फेस-1 एवं गणेश विहार फेस-2 के हजारों निवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पालिका भी उसी संकल्प के साथ क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर सिद्धार्थ एंक्लेव के अध्यक्ष योगेश चौहान, गणेश विहार के अध्यक्ष मनोज कुमार सेन, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष वतन वर्मा, भानु प्रताप, संचित डागर, अंकित सिंह, राहुल गुर्जर, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र सिंह पासवान, संतोष बिष्ट, विजय बिष्ट, बृजेश सारस्वत, संतोष शर्मा, रघुनाथ रावत, भगवान रावत, दीपा सिंह, बीना कोटनाला, प्रीति शर्मा, किरन रावत, बबीता रानी, गुड्डी गोसाई, चंदन रावत, अमित शर्मा, दीपक रावत, अंकित शर्मा, नंदन रावत, दिनेश रावत, अनूप, सर्वेश, चंद्रप्रकाश शर्मा, शशि चौधरी, जितेंद्र शर्मा, विकास राणा, कुशल पाल, सुनील पाल, सुभाष प्रजापति, रामनिवास गुर्जर, अक्षय, मुकेश रावत, आदित्य मलिक आदि मौजूद रहे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal