‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें तंबाकू निषेध के साथ-साथ मध्यस्थता एवं प्री-लिटिगेशन विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर रहीं। गोष्ठी में क्वांटम यूनिवर्सिटी, भगवानपुर के विधि विभाग के प्राध्यापक एवं विधि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम से आए सदस्य रोहित यादव और विनोद कुमारी ने तंबाकू की रोकथाम तथा नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। एडीजीसी सिविल अनिल कुमार ने प्री-लिटिगेशन और मध्यस्थता के महत्व को समझाया, जबकि एडीजीसी (फौजदारी) कुशल पाल सिंह चौहान ने मध्यस्थता अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। आदेश चंद्र चौहान एडीजीसी पॉक्सो आदेश चौहान ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट तथा एडवोकेट ललित मिगलानी ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम व एन०डी०पी०एस० (NDPS) एक्ट से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं। इसके अलावा अधिकार मित्र राघवेंद्र नाथ धारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम और कार्यप्रणाली के बारे में सबको जागरूक किया।

गोष्ठी के मध्य में क्वांटम यूनिवर्सिटी के विधि के छात्र-छात्राओं ने न्यायालय परिसर में तंबाकू निषेध एवं इसके दुष्प्रभावों पर आधारित एक अत्यंत प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति बाला, प्रथम अपर सिविल जज (एस०डी०)/एसीजेएम छवि बंसल तथा सचिव सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले प्रतिभावान छात्रों और गोष्ठी में अपने विचार रखने वाले सभी वक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एल०ए०डी०सी रमन कुमार सैनी, लॉ इंटर्न सोमा सरन और अपूर्वा चौधरी उपस्थित रहीं।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal