मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मुज़फ्फरनगर को मिली बड़ी सौगात

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं आधुनिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी स्वरूप विकसित करने हेतु प्रारंभिक चरण में 12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयास एवं प्रभावी पैरवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुज़फ्फरनगर को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि के माध्यम से नगर में स्मार्ट एवं आधुनिक विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी, जिसमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बेहतर जल निकासी प्रणाली, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के उन्नयन जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। साथ ही यह धनराशि प्रतिवर्ष बढ़ाई जाएगी, जिससे नगर के दीर्घकालिक एवं योजनाबद्ध विकास को निरंतर गति मिल सके।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी से विस्तृत वार्ता कर मुज़फ्फरनगर को समृद्ध, व्यवस्थित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने हेतु एक व्यापक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि आमजन को सीधे तौर पर इन परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुज़फ्फरनगर को मिली यह सौगात न केवल नगर के विकास को नई दिशा देगी, बल्कि व्यापार, रोजगार, निवेश एवं नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी नए अवसर उत्पन्न करेगी।

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal