ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर मांगी मुल्क के अमनो चैन और तरक्की दुआएं

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ईद उल अजहा की नमाज ज्वालापुर स्थित ईदगाह सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की मस्जिदों में अता की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता कर मुल्क के अमनो चैन की दुआएं मांगी। ईदगाह में मौलाना वाहिद ने नमाज अता करायी। नमाज के बाद कुर्बानी पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि कुर्बानी समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश देती है। खुदा ताल्हा की आजमाइश में हजरत इब्राहिम खरे उतरे और अपने पुत्र हजरत इस्माइल को भी कुर्बान करने से भी पीछे नहीं हटे। मौलाना आरिफ ने कहा कि ईद उल अज़हा एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। देश में विभिन्न धर्म समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले पर्व भारत की संस्कृति के प्रतीक हैं। आपसी भाईचारे और प्रेम से ही मुल्क की तरक्की होगी। उन्होंने सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर गौ संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। कानून बनाकर गाय बेचने और काटने वाले दोनों पर सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। जिससे आए दिन होने वाले विवादों पर विराम लग सकेगा। ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान व बाबर खान ने ईद उल अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ त्योहार मनाएं। हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दें। कुर्बानी करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानवरों के अवशेष इधर-उधर ना फेंके। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि सभी धर्म समुदायों का सम्मान करते हुए त्योहार की खुशियों को एक दूसरे से साझा करें। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता से ही देश को मजबूती मिलती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा दिए गए सहयोग का भी आभार जताया। ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद गौड एवं हाजी मुकर्रम अली ने कहा कि मिलजुल कर बकरा ईद को मनाते हुए सौहार्द एकता भाईचारे का संदेश दें। उन्होंने शासन प्रशासन का भी आभार जताया। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी में हिस्सा लिया। नमाज के दौरान पुलिस द्वारा ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस अवसर पर बाबर खान, अब्बास अब्बासी, नाजिम कुरैशी, पप्पन कुरैशी, शाहनवाज अब्बासी, नौशाद मंसूरी, गुलाम साबिर, शहनवाज सिद्दीकी, शाहनवाज सलमानी, अयूब खान, रफी खान, जैनुल अंसारी, आकिब मंसूरी, मौलाना वसीम कारी, इदरीश, शौकीन अब्बासी, सलीम अब्बासी, सलीम गौड, अहसान अंसारी आदि मौजूद रहे।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal