नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकार्पण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 8 पीएसी क्षेत्र में नवनिर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पीएसी के सेनानायक डा.हरीश वर्मा व क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगातार सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं तथा नगर पालिका जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पीएसी सेनानायक डा.हरीश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों एवं पीएसी परिसर में आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। उपसेना नायक जोधराम जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता थी, जो अब पूर्ण हो चुकी है। इस अवसर पर स्थानीय सभासद डा.राजकुमार यादव, केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, शिवालिक नगर मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा जितेंद्र राय ,वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, रणधीर प्रताप सिंह, वतन वर्मा, रामनिवास गुर्जर, आदित्य मलिक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal