सीबीएसई मूल्यांकन और अंकिता हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे आलोक शर्मा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने नीट पेपर लीक मामले, सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया की खामियों और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कठघरे में खड़ा किया।
पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक शर्मा ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हो रही है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय मामलों को दबाने में लगी हुई है।
उन्होंने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस संस्था को देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जिम्मेदारी दी गई, उसी की कार्यप्रणाली अब संदेह के घेरे में है। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में सामने आए नीट पेपर लीक मामले के बाद भी सरकार ने कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भूमिका पहले सवालों में रही, उन्हीं लोगों को फिर से जिम्मेदारी सौंप दी गई, जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर चुकी है। जहां भी कोई खामी सामने आती है, वहां निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय केवल जांच का दिखावा किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और अभिभावकों के विश्वास को लगातार कमजोर कर रही है।
सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी कांग्रेस प्रवक्ता ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कई छात्रों को उम्मीद से बेहद कम अंक मिले, जिसके बाद शिकायतें सामने आने पर अंकों में सुधार किया गया। आलोक शर्मा ने दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग में निम्न गुणवत्ता वाले स्कैनरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मूल्यांकन प्रभावित हुआ।
उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई और इससे देश की प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थाओं की साख पर असर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दो प्रमुख प्रश्न उठाते हुए पूछा कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और नीट पेपर लीक व परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता इन मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील मामलों में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में 14 वर्ष से अधिक आयु की गायों के वध की अनुमति दिए जाने के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर हरिद्वार के संत समाज की चुप्पी आश्चर्यजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चयनात्मक प्रतिक्रिया दी जा रही है।
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में छात्रों का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सैनी भी मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal