अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर मंत्री कपिल देव ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की आगामी 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नगर के अस्पताल चौराहे स्थित अहिल्याबाई चौक पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा की विधिवत स्वच्छता एवं साफ-सफाई कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए समाज को स्वच्छता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्र चेतना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पूरे देश में श्रद्धा, गौरव एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह अवसर केवल एक महान शासक को स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, लोककल्याणकारी विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का भी है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित देशभर के अनेक मंदिरों, तीर्थस्थलों, घाटों एवं धर्मशालाओं के पुनर्निर्माण एवं संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।‌ उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, सेवा, महिला सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित की भावना को और अधिक मजबूत करें। भारतीय संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता एवं सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशबंधु तोमर, राजवीर सिंह ,नंदकिशोर पाल, नमीष चंदेल, पवन पाल, शिवकुमार पाल, राजेश पाल, मयंक तोमर मनोज लेमन, अरविन्द धनगर व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal