सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण का किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। एससी-एसटी वर्ग के लिए तय आरक्षण व्यवस्था में कोटे में कोटा देने के साथ दलितों की क्रीमीलेयर निर्धारित करते हुए उन्हें आरक्षण के लाभ से बाहर करने के लिए आए फैसले के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए सपा और बसपा ने भी अपना समर्थन देते हुए नगर में विरोध स्वरूप जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण मुद्दे पर लिए निर्णय के विरोध में सपा के कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र होने के साथ यहां से हाथों में पार्टी का झंड़ा तथा तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आरक्षण में आर्थिक स्तर से वर्गीकरण व्यवस्था को लागू करने के पार्टी विरोध में है। मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में किसी तरह की छेड़छाड़ की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान और उससे मिले अधिकारों से छेड़छाड़ कर रही है। यह भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मंशा के खिलाफ है। यदि यह खिलवाड़ बंद नहीं किया तो जनमानस ऐसे फैसलों के विरोध में सड़कों पर होगा। इस दौरान मुख्य रूप से सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, साजिद हसन, शमशेर मलिक, विनीत त्यागी, गौरव जैन, वसीम राना, पवन पाल, सतवीर त्यागी, उमेश शर्मा, सलीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी भारत बंद के समर्थन व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर दिखाई दिए। महावीर चौक कार्यालय से जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक पहुंचे। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत यह जुलूस कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर गए और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रभारी सतप्रकाश, पुष्पांकर पाल, जीत सिंह बौद्ध, सुशील शर्मा, प्रशांत गौतम, श्रीपाल पाल, कुलदीप प्रधान, जगपाल सैनी, आजाद मावी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई