त्रिलोक चन्द्र भट्ट तरूण हिमालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नियुक्त

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट को राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.दिवाकर भट्ट द्वारा स्थापित सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था तरूण हिमालय द्वारा संचालित तरूण हिमालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत तथा प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। भट्ट की नियुक्ति शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान, सक्रिय सामाजिक सरोकारों तथा संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए की गई है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवनियुक्त प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट का परिचय कराया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक आदर्श समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के लिए भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। भट्ट ने कहा कि विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कालेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों का केंद्र है। उन्होंने कहा कि त्रिलोक चन्द्र भट्ट का लंबा सामाजिक अनुभव, संगठन क्षमता तथा शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पण विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संस्था के अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा ने कहा कि तरूण हिमालय पिछले कई दशकों से समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रबंध मंडल के ललित भट्ट, हर्ष मोहन, पूरन सिंह रावत, डा.अजय नेगी, प्रकाश बहुखंडी. भानु प्रकाश गैरोला, भगवती प्रसाद, ललित सिंह रावत, मनोज सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी, विद्यालय परिवार के सदस्य उर्मिला ममगाई, उमा भट्ट, आशीष, अदिति, दीप, दिप्ती, शशि गोदियाल, राजेश्वरी, सजल, मंजु असवाल, अंजु बडोनी, लक्ष्मी पाल, दीपक नेगी, नेहा, कीर्ति, बबीता, शीतल थापा, लक्ष्मी थापा, साक्षी, मीना रावत, संगीता देवी, अनुप्रिया, प्रतीक, आकांक्षा, ज्योति, नीमा, कमल, सतीश जोशी, टेक बहादुर, शिव कुमार, अमितांशु, संयोगिता, शशि वाल्मीकि, चंदन आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal