मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में भीषण गर्मी के बीच बिजली की बढ़ती मांग के चलते विद्युत विभाग धरातल पर से क्रिया हो गया है। बढ़ते लाइन लॉस को दूर करने की खातिर इस कड़ी में विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा अभियान चलाया इस दौरान विद्युत विभाग में खालापुर क्षेत्र में छापेमारी करते हुए लोग विद्युत उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में कार्रवाई की। मुजफ्फरनगर विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) इंजीनियर कुलदीप सिंह की टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खालापार क्षेत्र में जांच की गई। विद्युत विभाग की टीम को इस दौरान जहां 9 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के अलावा अतिरिक्त केबल डालकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए लगभग 15 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में विद्युत अधिनियम-2003 के तहत संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब 66 बिजली चोरी के मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें, अन्यथा विभाग द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






