तीन वर्षों से लटके 800 दाखिल-खारिज मामलों का हुआ निस्तारण, 12 किए खारिज

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में कर निर्धारण अधिकारी की नियुöि होने के बाद से बेपटरी दाखिल खारिज मामलों में सुधार की आस जगी है। पालिका चेयरपर्सन की सख्ती के बाद लम्बित चल रहे सम्पत्ति नामांतरण मामलों का निस्तारण शुरू कर दिया है। सम्पत्ति दाखिल खारिज के करीब 800 लम्बित मामलों का निस्तारण कर देने के साथ 12 नामांतरण प्रकरणों को खारिज कर दिया है, वहीं करीब 10 पत्रावली में आपत्ति दाखिल होने पर इनके निस्तारण के लिए सुनवाई शुरू कर दी है। पालिका में दो साल बाद सम्पत्ति नामांतरण के वाद निस्तारण होने से लोगों को राहत मिली है।
जुलाई 2022 में तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के अधिकार सीज होने के बाद से पालिका में गहराए प्रशासनिक संकट के बाद से ठप कामकाज फिर से पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। टीएस नरेश शिवालिया और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के बीच सम्पत्ति नामांतरण पत्रावलियों के निस्तारण को खींचतान पैदा होने के बाद इसका हल नहीं निकल पा रहा था। इसी बीच शासन ने यहां दिनेश कुमार यादव के रूप में नए कर निर्धारण अधिकारी की नियुö कर दी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनके चार्ज लेते ही सबसे पहले पालिका में सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेयरपर्सन की पहल पर शुरू हुई प्रक्रिया के बीच करीब 800 संपत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पालिका में सम्पत्ति नामांतरण कोई पत्रावली लम्बित नहीं है, इसमें करीब 12 पत्रावली में गंभीर त्रुटि मिलने के कारण उनके आवेदन निरस्त किए हैं, जबकि करीब 10 पत्रावलियों में आपत्ति आने के कारण उनके निस्तारण के लिए सुनवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों का जल्द निस्तारण कर दिया जायेगा। सम्पत्ति नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण होने के कारण सालों से पालिका के चक्कर काटने वाले लोगों को अब राहत मिली है। वहीं नए बिल बनने से पालिका को इन संपत्तियों से टैक्स के रूप में राजस्व प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई