मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुभाष चौहान का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए गांव में हुए विकास कार्यों को गिनाया।

ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व प्रधानों की तुलना में वर्तमान कार्यकाल में गांव में अधिक विकास कार्य हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजपाल सिंह पुंडीर, ठाकुर दिवाकर सोलंकी, ठाकुर दिव्यप्रताप राणा, सतीश पुंडीर, उदयराज सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद सभा में मौजूद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर को कार्यकाल बढ़ने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में गांव के विकास कार्य आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से






