भोपा रोड नाला निर्माण में भ्रष्टाचार, वार्ड सभासद ने भाजपा को कहा गुड-बाय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गोलमाल है भाई सब गोलमाल है जैसे पुराने फिल्मी गाने की गूंज मंगलवार को मुजफ्फरनगर में उस समय स्पष्ट रूप से सुनाई दी जब नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के एक सभासद में पालिका अधिकारियों पर नाला निर्माण में भ्रष्टाचार और ठेकेदार का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को गुड बाय कह दिया। वार्ड सभासद ने पालिका के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल खड़े कर दिए। नगरपालिका द्वारा भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक बनाए जा रहे उक्त नाला निर्माण में वार्ड सभासद प्रियांक कुमार को भ्रष्टाचार की बू आ रही थी। उन्होंने नाला निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री की पालिका अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण सभासद प्रियांक कुमार ने भाजपा पार्टी छोड दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह सभासद पद भी छोड देंगे। इस मामले में कुछ सभासदों की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। करीब 1.95 लाख की धनराशि से बन रहे नाले में कमीशन का खेल चर्चाओ में है।
नई मंडी क्षेत्र निवासी प्रियांक कुमार निकाय चुनाव में सभासद के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लडे थे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई थी। सभासद बनने के बाद प्रियांक कुमार भाजपा में शामिल हो गए। प्रियांक कुमार के वार्ड में पालिका द्वारा करीब 1260 मीटर नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला निर्माण भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक कराया जा रहा है। जिसके लिए करीब 1.95 करोड का एस्टीमेंट है। प्रियांक कुमार का आरोप है कि उक्त नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में पालिका के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाए। बताया जाता है कि इस नाला निर्माण में कुछ सभासदों की भूमिका काफी संदिग्ध बनी हुई है। वहीं कमीशन का खेल भी चल रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर सभासद प्रियांक कुमार ने भाजपा पार्टी छोड दी है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाई नहीं हुई तो वह सभासद पद भी छोड देगे।
इस मामले में पालिका सभासद प्रियांक कुमार का कहना है कि मुझे क्षेत्र की जनता ने निर्दलीय जीताकर सभासद बनाया। इसके बाद मैं भाजपा में शामिल हो गया। मेरे वार्ड में करीब 1.95 करोड की लागत से 1260 मीटर नाला तमाम नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है। इस दौरान हो रहे निर्माण कार्य में घटिया माल का प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र की जनता मुझ से जवाब मांग रही है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। मैंने भाजपा को छोड दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उक्त मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं नगर पालिका परिषद में सभासद पद भी छोड दूंगा।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal