मंदिर व्यवस्था एवं सनातन धर्म की धार्मिक गतिविधियों में सुधार होना चाहिए-अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान द्वारा मंदिर व्यवस्था, सनातन धर्म की धार्मिक गतिविधियों की मर्यादा तथा समाज में धार्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंदिरों के महंतों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित किए गए हैं। इन पत्रों के माध्यम से उन्होंने मंदिरों में धर्मग्रंथों की उपलब्धता, श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक ज्ञान की व्यवस्था, तथा नियमित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया है। साथ ही प्रत्येक माह एक निश्चित दिवस निर्धारित कर सामूहिक पूजा, धर्मग्रंथ पाठ एवं प्रवचन आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया है।
इसके अतिरिक्त मंदिरों में शिक्षित एवं प्रशिक्षित पंडितों/पुजारियों की नियुक्ति, उनके लिए न्यूनतम योग्यता एवं प्रशिक्षण अनिवार्य करने तथा पंजीकरण एवं प्रमाणन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे धार्मिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके। श्री बालियान ने मंदिर परिसरों में बच्चों के लिए “हिंदू हेरिटेज समर कैंप” एवं संस्कृति शिक्षण कक्षाओं के आयोजन का सुझाव भी दिया है, जिससे नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जीवन से जोड़ा जा सके। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में देवी-देवताओं के प्रतीकात्मक स्वरूप के अमर्यादित चित्रण तथा फिल्मी शैली में धार्मिक प्रस्तुतियों पर नियंत्रण हेतु शासन से विधिसम्मत दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है, ताकि धार्मिक आस्था एवं मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का भी सुझाव दिया गया है, जिससे यातायात सुगम हो एवं दर्शनार्थियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि समाज के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र हैं। अतः इनकी व्यवस्था को सुदृढ़ कर समाज को संस्कारित एवं जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संबंधित महंतगण एवं शासन इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal