कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एनएचएआई, मेला प्रशासन एवं प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एनएचएआई के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित सहित एनएचएआई, मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एनएचएआई के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान ने राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों एवं संबंधित कांट्रैक्टर्स को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान हरिद्वार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न सड़क, फ्लाईओवर, चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार एवं यातायात प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
बैठक में विशेष रूप से हरिद्वार बाईपास एवं प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कुंभ क्षेत्र तथा उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर एनएचएआई द्वारा संचालित कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि कुंभ अवधि में यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाया जा सके। उन्होंने ज्वालापुर, बहादराबाद एवं मंगलौर क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ-साथ सर्विस लेन, सड़क प्रकाश व्यवस्था तथा ड्रेनेज कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में जंक्शन सुधार, फ्लाईओवर निर्माण, सर्विस लेन विकास, ड्रेनेज व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal