मानदेय में बढोत्तरी की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने घेरी कलेक्ट्रेट, किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कम मानदेय से परेशान पंचायत सहायकों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय पहुंचे पंचायत सहायकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 200 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिल रहा है, जिसे बढाकर 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में विभिन्न बिन्दुओं पर शिकायत की। बाद में पंचायत सहायकों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे भी शिकायत की और मानदेय बढाने की मांग की।
मंगलवार को मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जनपद में कार्यरत दर्जनों पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कम मानदेय मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। पंचायत सहायक कुलदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सभी पंचायत सहायकों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को 200 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिल रहा है। जो बहुत ही कम है। इस मानदेय को बढाकर 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए। मानदेय डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आए। वहीं पंचायत सहायकों को स्मार्ट फोन और रिचार्ज भत्ता भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि सचिवों के द्वारा प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर से कार्य लिया जा रहा है। जो बहुत गलत है। उक्त कार्य पंचायत सहायकों से लिया जाए। उन्हें कम्प्यूटर चलाने दिया जाए। इस दौरान अनुज कुमार, विशाल कुमार, नितिन कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, विशाल मलिक, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, जोनी कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal