हरिद्वार (रिपोर्टर)। मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद आरिफ ने ईद उल अजहा के मौके पर कुर्बानी करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि एकता भाईचारा सौहार्द के साथ बकरा ईद मनाएं। मौलाना आरिफ ने कहा कि कुर्बानी करते समय प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार का विवाद ना करें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी हालत में नहीं करनी चाहिए। जानवर की कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर कतई पोस्ट ना करें। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष लावारिस तरीके से इधर-उधर ना फेकें। खून नालियों में ना बहाएं। जानवर के अवशेषों को गढ्ढे में दबाकर उनका उचित तरीके से निस्तारण करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत ना हों, इसका विशेष ध्यान रखें। मौलाना आरिफ ने कहा कि मुकम्मल कुर्बानी वही होती है। जिससे किसी को परेशानी ना हो। त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। देश भाईचारे अमन शांति के पैगाम से ही मजबूत होगा। राष्ट्रीय एकता के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से






