महिलाओं को परिवार और अपनी रक्षा के लिए प्रेरित करेगी महाकाली वाहिनी- डा.उदिता त्यागी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महाकाली वाहिनी की राष्ट्रीय समन्वयक डा.उदिता त्यागी ने कहा कि आज की परिस्थितियों में महाकाली ही हिंदू महिलाओं की आदर्श हो सकती हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.उदिता त्यागी ने कहा कि महाकाली वाहिनी प्रत्येक हिंदू महिला को राजनैतिक, जातिगत व संस्थागत स्वार्थो और अंहकारों से ऊपर उठकर अपने परिवार और अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आज तरह-तरह के संकट हिंदू महिलाओं और उनके परिवारों पर हैं। लेकिन उनके लिए लड़ने वाला कोई नहीं है। मानव धर्म कहता है कि अपनी संतान की रक्षा करना हर नारी का सबसे पहला धर्म और कर्तव्य है। हिंदू नारी को उसका मूलभूत कर्तव्य भुलाने के लिए देश में अनेक तरह के षड़यंत्र किए जा रहे हैं। ताकि परिवार नाम की संस्था को समाप्त कर भारत राष्ट्र ओर सनातन धर्म को मिटाया जा सके। लेकिन महाकाली वाहिनी किसी भी षड़यंत्र को कामयाब नहीं होने देगी। डा.उदिता त्यागी ने कहा कि लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। अपराधियों को बचाने के लिए षड़यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय पर व्यापक चर्चा के लिए बुधवार से ऋषिकेश में महाकाली वाहिनी का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। प्रैसवार्ता में डा.श्वेता शर्मा, डा.संध्या कौशिक, मधु त्यागी, रीना त्यागी भी मौजूद रही।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एनएचएआई, मेला प्रशासन एवं प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेला-2027 से पूर्व हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग

यूपी पुलिस में जल्द मिलेंगे 29 नए प्रमोटेड IPS, यूपीएससी को भेजे नाम

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नति मिल सकती है। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए गए हैं। प्रमोशन प्रक्रिया के तहत जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें शोएब इकबाल, सत्यपाल

संत प्रेमानंद ने शुरू किया एकांतवास, भावुक संदेश देकर भक्तों से बोले “नामजप ही कल्याणकारी”

मथुरा (रिपोर्टर)। संत प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी करते हुए एकांतवास शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भक्त किसी प्रकार की चिंता न करें, चाहे मुलाकात हो या न हो, लेकिन उनका स्नेह हमेशा सभी के साथ रहेगा। संत प्रेमानंद ने कहा, “हम मिलें न मिलें,

बकरीद 28 को: यूपी में अवकाश में बदलाव, 27 की जगह अब 28 को सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ (रिपोर्टर)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) इस वर्ष 28 मई 2026 को मनाई जाएगी। त्योहार की तिथि में बदलाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए बड़ा निर्णय लिया है सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले 27 मई (बुधवार) को घोषित अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है।

भीषण गर्मी एवं हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सीएमओ सुनील तेवतिया ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है, जिसके कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, बेहोशी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal