हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस लाईन रोशनाबाद में पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वेलमेड अस्पताल देहरादून के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अस्पताल के सपोर्टिव स्टॉफ ने 200 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों की ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर, नेत्र, हृदय, पेट, आंत, लीवर आदि जांच कर परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस कर्मियों की दिनचर्या बेहद भागदौड़ भरी हुई है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल जरूरी है। इसी को देखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






