मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण बिहार मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने रुद्रावतार बजरंगबली के जन्म व उनकी पावन महिमा को श्रवण कराया। कथा पंडाल में महाराज श्री ने बताया कि शिवजी ने गोपी रूप में किस प्रकार से द्वापर युग में जाकर श्री कृष्ण के रास में सम्मलित हुए और गोपेश्वर कहलाये। महाराज जी ने सभी कथाओं को बड़े ही विस्तार पूर्वक श्रवण कराया। आज शिव के भजनों पर श्रद्धालुओं ने आनंद मग्न होकर नृत्य करने पर मजबूर हो गए।

आज कथा से पूर्व सचिन सिंघल, हंसराज वर्मा, हरि मोहन शर्मा, विकास, दीपक हरि इलेक्ट्रिक वाले, सुमन शर्मा, शालू सिंघल, अर्चना, रमेश देवी ने व्यास पीठ का पूजन किया। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश अग्रवाल, संजय कर्णवाल, सियानंद शर्मा आदि ने बड़ी संख्या में कथा श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी





