मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशो के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के सहयोग से जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा व उनकी टीम द्वारा ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। छपार टोल प्लाजा से 1/2 किलोमीटर दूर आठ गाड़ियों का चालान किया गया‚ जिसको पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया। टीम की कार्रवाई में एक अन्य वाहन, जो कि मालवाहन था उसका भी चालान किया गया। एआरटीओ विभाग में इस दौरान कुल नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सीओ ट्रैफिक रवींद्र प्रताप सिंह एवं यातायात निरीक्षक राकेश मेजर तथा खनन अधिकारी आशीष चिरौलिया के साथ यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान इन सभी वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा 8,57,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सभी ऐसे वाहन चालकों को चेताया कि वाहन की क्षमता से ज्यादा वजन लेकर वाहन का संचालन न करें। संचालन करने पर कार्रवाई बार बार होती है तो ऐसे वाहनों को स्क्रैप करके कटवाया भी जा सकता है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






