दिल्ली (रिपोर्टर)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। यह पिछले कुछ दिनों में ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का हिस्सा है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संबंधी दबावों के बीच तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर परिवहन, रोजमर्रा के खर्च और महंगाई पर भी पड़ सकता है।
पिछले करीब दो हफ्तों में यह चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है और कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग ₹7.5 प्रति लीटर तक इजाफा हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।
लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच छेड़ युद्ध के चलते बीते 10 दिनों में पेट्रोल डीजल के मूल्य में यह चौथी बार की गई वृद्धि देश की जनता पर महंगाई की मार के रूप में कमर तोड़ने वाली साबित होगी इससे इनकार नहीं किया जा सकता। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते भाव के चलते घर की रसोई का हर सामान महंगा होने की संभावना तेजी से बढ़ रही है जिससे आने वाले कल में और भी घातक परिणाम साबित होंगे और गृहणी का बजट भी बिगड़ेगा।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






