हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 22.59 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
शनिवार को कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान सुमन नगर तिराहे से एक संदिग्ध बाइक सवार को हिरासत में लेकर तलाशी ली उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अनस पुत्र अनीस निवासी छोटे मदरसे के पास लण्ढौरा बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसआई प्रवीण बिष्ट, हेडकांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल मुकेश नेगी व वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






