भीषण गर्मी में छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, बदहाल व्यवस्थाओं पर छात्रों में आक्रोश

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी द्वारा पहले ही सभी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जा चुका है। साथ ही स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था करने और समय-समय पर विद्यार्थियों को पानी पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इन तमाम आदेशों और सावधानियों के बावजूद उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।
विश्वविद्यालय में इन दिनों विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आरोप है कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है, जबकि इसी समय गर्मी अपने चरम पर रहती है। ऐसे हालात में छात्रों को बिना पर्याप्त सुविधाओं के परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा कक्षों में न तो पर्याप्त पंखों की व्यवस्था है और न ही एसी सही तरीके से काम कर रहे हैं। कई कमरों में पंखे बंद पड़े हैं, जबकि एसी केवल दिखावे तक सीमित हैं।
सबसे अधिक अव्यवस्था पत्रकारिता विभाग की परीक्षा के दौरान देखने को मिली। छात्रों के अनुसार जब वे परीक्षा केंद्र पहुंचे तो जिस कक्ष में उन्हें बैठाया गया, वहां न तो एसी लगे थे और न ही पर्याप्त पंखे मौजूद थे। उमस और तेज गर्मी के कारण परीक्षा देना बेहद कठिन हो गया। छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन के परीक्षा व्यवस्थापक और रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे और अगले दो दिनों में व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया। हालांकि छात्रों का आरोप है कि तत्काल समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें दूसरे परीक्षा कक्ष में भेज दिया गया।
छात्रों का कहना है कि जिस कमरे की क्षमता केवल 50 से 60 विद्यार्थियों की थी, उसमें बड़ी संख्या में अतिरिक्त छात्रों को बैठा दिया गया। इससे कमरे में घुटन और अधिक बढ़ गई तथा छात्रों को परीक्षा देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय केवल औपचारिकता निभाई।
गर्मी और अव्यवस्था के बीच परीक्षा दे रहे कई छात्रों की तबीयत भी खराब होने की शिकायत सामने आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि प्रशासन जहां एक ओर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन सरकारी निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी में बिना पर्याप्त पानी, पंखों और एसी की व्यवस्था के परीक्षा कराना विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की है कि सभी परीक्षा कक्षों में तत्काल पंखे और एसी दुरुस्त कराए जाएं तथा पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा प्रशासन गर्मी को लेकर अलर्ट मोड पर है, तब विश्वविद्यालय प्रशासन आखिर किस आधार पर छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जो चिंतन का विषय है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal