मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी दिनों में नगर पालिका परिषद प्रांगण में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना के लिए ब्राह्मण समाज की जिम्मेदार लोगों ने संभावित स्थान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद के सदन में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी देने के लिए पालिका बोर्ड के तमाम सदस्यों के साथ इस प्रस्ताव को नगरपालिका द्वारा पारित कराने हेतु मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं सभासद राजीव शर्मा के अथक प्रयासों की सराहना की।
इसी क्रम में सोमवार को पालिका सभासद राजीव शर्मा वह रविकांत शर्मा के साथ ब्राह्मण समाज के अन्य लोगों ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ब्रह्मप्रकाश शर्मा, संजय मिश्रा, डॉ. संदीप शर्मा, सभासद राजीव शर्मा, सभासद रविकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पावन कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने पर बल दिया, ताकि भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर एवं प्रतिमा निर्माण का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ हो सके। यह निर्णय समाज की आस्था, संस्कृति एवं सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है।

उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा
रूडकी/हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने आज जनपद हरिद्वार के ग्राम बंदरजूड का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत दर्ज हलाला के प्रथम प्रकरण से संबंधित पीड़िता के परिवारजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग एवं संवैधानिक






