स्वच्छता सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वच्छता सेवा समिति की और से नगर निगम परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट व हिंदू रक्षक दल के प्रमुख नवीन अग्रवाल को सम्मानि किया गया। स्वच्छता सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया चंचल ने कहा कि समिति सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के इस संघर्ष में सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बिष्ट व नवीन भैया का सहयोग भी समिति को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को निगम अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। जेपी बड़ोनी, अनिल बिष्ट व नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता सेवा समिति का सहयेाग करते हुए सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा। पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी व महासचिव उमेश पांडे ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट कर्मचारियों के अधिकारियों के लिए आवाजा उठा रही स्वच्छता सेवा समिति के साथ है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल व संचालन आशीष कालरा ने किया। इस अवसर पर श्याम सिंह पवार, बबीता पवार, किरण पार्चा, शोभा, रोमा पेवल, कमलजीत सिंह, मुकेश कुमार, मोनू कल्याण, अनिल टांक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नाबालिगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी ने किया सरेंडर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिगा से दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई और दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर एक लाख रूपए ले चुका था और लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से

नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री और आर्थिक सहायता अभियान की टीम ने ग्राउण्ड जीरों तक जाकर प्रभावितों तक पहुंचाई। ग्राउण्ड जीरों से नेपाल

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार शाम 4 बजे शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉo रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई लघु उद्योग भारती की ओर से ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर के महायोजना 2021 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई 2021

जैन कन्या में मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी

परिवहन विभाग की 18 सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा सक्रिय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal