“शारदेन स्कूल में बॉक्सिंग की धूम” खूब दिखाया दमखम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बॉक्सिंग में महीनों के अभ्यास, मेहनत और लगन के बाद आज छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया और उनमें से 36 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। फाइनल में केवल लड़कों ने ही नहीं बल्कि लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

शनिवार को 7 दिन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों ने एक दूसरे का डटकर मुकाबला किया और जीत हासिल की । सभी दर्शकों एवं अभिभावकों ने ताली बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नित्या तनेजा, गुरजीश, सोहा खान, आमना सैयद,आफिया कुरैशी, गीत चौधरी, आरोही चौधरी, अंशिका बिला, राधिका मित्तल, आयशा राणा, माकिन अली, अबूजर खान, उत्सव मित्तल, इशान शर्मा,अबान दानिश, यथार्थ भला, अथर्व बर्मन, डानियाल और अक्षय कुमार विजयी रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर विश्व रतन ने कहा कि सभी प्रतिभागी रिंग में पूरे जोश से खेलो, लेकिन खेल भावना को हमेशा सर्वोपरि रखो। विद्यालय हमेशा युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते देखना चाहता है। खेल को अपना साथी बनाओ। तुम सब मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करोगे, इसी विश्वास के साथ मैं तुम्हें शुभकामनाएं देता हूँ।”
पहले भी शारदेन स्कूल के विद्यार्थी झलक तोमर अंतर्राष्ट्रीय एवं प्रियांशु चौधरी व दियांशी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और अपने माता-पिता, स्कूल व देश का भी नाम रोशन किया है। 11 जनवरी 2023 को शारदेन स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित की गई थी इस दौरान भी शारदेन स्कूल के 3 बॉक्सर नेशनल स्तर पर चयनित हुए हैं। शारदेन स्कूल के बॉक्सर ने एक स्वर्ण पदक, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीतकर स्कूल का, शहर का और माता-पिता का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में शारदेन स्कूल की छात्रा झलक तोमर ने हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूक्रेन में प्रस्तुत किया। हार्दिक रघुवंशी को जोनल में स्वर्ण पदक मिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी खेले। अनिकेत सिंह, नकुल चौधरी,अंश चौधरी ने भी जोनल में पदक हासिल कर अपनी जगह बनाई।
शारदेन स्कूल से विश्वजीत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपनी जगह बनाई है। विद्यालय के निदेशक विश्व रतन एवं प्रधानाचार्य धारा रतन के द्वारा सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य धारा रतन ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि “खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन और चरित्र निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम है। बॉक्सिंग जैसे खेल से आपमें आत्मविश्वास, धैर्य और कठिन परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।” प्रधानाचार्य धारा रतन एवं स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने जज को स्मृति चिन्ह भेंट कर, मीडिया एवं अभिभावकों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस प्रतियोगिता के जज अमन वैध (नेशनल प्लेयर) कामरान मलिक (आल इंडिया प्लेयर) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉक्सिंग कोच अंशुमन, पीटीआई राहुल एवं शिवानी और सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई