जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति सतर्कता बरतते हुए काम करना होगा।

प्रैस क्लब सभागार में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह द्वारा पंज प्यारों के चयन का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी भी संस्था के लिए चयनित किए जाने वाले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पंज प्यारों से कम नहीं होती। इसलिए चुने जाने वाले पदाधिकारियों के कंधो पर सभी को साथ लेकर चलने का महत्वपूर्ण दायित्व है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री नवीन चौहान, संगठन महामंत्री डा.मनोज सोही सहित अन्य पदाधिकारियांे एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि मीडिया की भूमिका को लेकर समग्र बातचीत की जा सकती है। लेकिन जिस तरह से प्रदेश मे तीर्थ यात्रीयों और पर्यटकों में आज तक अंतर नहीं हो सका है। उसी तरह पत्रकारों तथा मीडियाकर्मियों मे भी भेद करना कठिन है। पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को मजबूत करें, पत्रकारों की सुरक्षा नितान्त जरूरी है। आज के परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों को सचेत रहना चाहिए, लोकतांत्रिक व्यवस्थाए बनी रहेंगी तो राष्ट्र मजबूत रहेगा। भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे पत्रकारों के कंधों पर जिम्मेदारी ज्यादा है। जिसे समझते हुए सभी को काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाडा के श्रीमहंत भाष्कर पूरी महाराज ने सभी को आर्शीवचन के साथ मां माया देवी कि चुनरी भेंट की। प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल के संचालन मंे सम्पन्न हुए कार्यक्रम में यूनियन के संरक्षक डा.एसएस जायसवाल ने यूनियन का सविस्तार परिचय दिया तथा वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारों की भूमिका के बारे में कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों तथा अतिथियांे का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितांे के लिए काम करने और प्रैस क्लब कि गरिमा को बढ़ाने मंे सहयोग करेगी। प्रेस क्लब महासचिव सूर्यकान्त बेलवाल ने आगुतंकों का स्वागत करते हुए जे.यू.यू. की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी रतिलाल शाह को प्रतीक चिन्ह् एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण झा ने भी सभी आगुतंको का आभार जताते हुए नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह मंे अतिथियांे को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत, कुलभूषण शर्मा, नरेश दिवान शैली, रामेश्वर गौड़, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव, आनन्द गोस्वामी, अजय चौहान, शैलेन्द्र गौदियाल, कमल मिश्रा, श्रवण अरोरा, दीपक मिश्रा, आदेश त्यागी, सुनील दत्त पांडेय, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, डा.रजनीकान्त शुक्ल, रामचन्द्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, श्रवण झा, राजेश शर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय रावल, पूर्व महामंत्री ललितेन्द्र नाथ, अमित गुप्ता, डा.प्रदीप जोशी, देवेन्द्र शर्मा, अश्वनी अरोरा, जोगेन्द्र सिह मावी, प्रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, डा.शिवा अग्रवाल, संदीप रावत, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, के.के.पालीवाल, टीसी भट्ट, सुदेश आर्या, महावीर सिंह नेगी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, प्रदीप गर्ग, राव रियासत पुण्डीर, शिवकुमार शर्मा, राजीव तुम्बडिया, राधेश्याम विद्याकुल, सुभाष कपिल, संदीप शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, अनिरूद्ध भाटी, ओपी सिंह, रविकांत बेलवाल, रत्नमणि डोभाल, चन्द्रशेखर जोशी, मुकेश वर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.सतोष चौहान, योगाचार्य रजनीश, समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक, विशाल गर्ग, दिनेश जोशी, सुनील प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal