मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता सुभाष चौहान के नवनिर्मित सुरेंद्रनगर आवास पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने व्यापारी और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुजफ्फरनगर जनपद के भ्रमण कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज कराते हुए यहां पहुंचे और उन्होंने सुभाष चौहान को शुभकामनाएं प्रेषित क। इस अवसर पर कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं राजपूत समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का भव्य स्वागत किया।

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान






