मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भारी रोष देखने को मिला। इसी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीता जैन व नीरज गौतम के नेतृत्व में कचहरी परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा आरोपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि सपा सांसद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई जनप्रतिनिधि इस तरह की भाषा का प्रयोग न करे।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आँचल तोमर, गीता जैन, सुनील दर्शन, नीरज गौतम, रेखा वर्मा, सुभलेश, प्रीति सूद, अचर्णा सूद, विशाखा सैनी, सचिन पावटी, हाजरा, मंजू शर्मा, दिनेश पुंडीर, सीमा गुप्ता, पुरोहित उटवाल, तृप्ति पुंडीर, सुदेश भारती, विभा शर्मा, रजनी, सविता, सोनिया, रक्षित नामदेव, कमलेश, शैलजा सिंह, विनित चौहान, रविकांत पाल, लता, नीलम ढींगरा, विशाल गर्ग, आशुतोष शर्मा, हिमांशु सैनी, राधे वर्मा, विजय प्रजापति आदि कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की






