हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। जनसुविधाओं का विकास कर वार्ड को नगर निगम का सबसे विकसित वार्ड बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी, पूर्व पार्षद सुबहान कुरैशी, अनीस कुरैशी, नफीस कुरैशी, नदीम कुरैशी, भाजपा नेता राहुल वर्मा, पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका वर्मा, अरशद कुरैशी, अयान कुरैशी, सोनू अंसारी, भाजपा मंडल महामन्त्री अंकुर पालीवाल आदि मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से






