हरिद्वार (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 30 बैरागी कैम्प में सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, वार्ड पार्षद सचिन अग्रवाल, धीरेंद्र पुरी, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं नगर निगम जनहित एवं विकास कार्यो को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सीवर लाईन निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगा। मेयर किरण जैसल ने कहा कि जनसुविधाओं का विकास कर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नगर निगम का लक्ष्य है। नगर निगम के सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद सचिन अग्रवाल ने बताया कि 6.8 करोड़ की लागत से 4 किमी सीवर लाइन के साथ एक पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी मीनाक्षी वशिष्ठ, अनूप भंडारी, लक्षिता उप्रेती, अजब सिंह आदि भी मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव ने किया रामलीला टिल्ला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग ₹17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से






