मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षाबंधन से पहले आज यानी 18 अगस्त की दोपहर दो बजे से रैपिड रेल, नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ तक दौड़ने लगेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसकी जानकारी दी है। निगम ने बताया कि मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से रविवार को अब यात्रियों को काफी सुविधा होगी, एनसीआर से मेरठ तक का सफर वे आसानी से तय कर पाएंगे। अब 42 किलोमीटर की यात्रा सुगम हो जाएगी।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






