ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशिका चौहान (धर्मपत्नी सांसद बिजनौर चंदन चौहान), अति विशिष्ट अतिथि समर्थ प्रकाश (चेयरमैन -प्रयत्न संस्था), (संरक्षक-सनातन धर्म सभा शहर मुजफ्फरनगर), विशिष्ट अतिथि डॉ कमल गुप्ता, शंकर स्वरूप बंसल (अध्यक्ष- सनातन धर्म सभा, सतीश गर्ग मंत्री, शिवचरण दस गर्ग (अध्यक्ष- कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सुखदेव कुमार मित्तल (एडवोकेट) (प्रबंधक-कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, साधुराम गर्ग एडवोकेट (प्रबंधक-कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा संस्था एवं व्यक्तिगत रूप से सभी मेधावियो को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वार देशभक्ति, विद्यालय चलो तथा जीवन में माँ के महत्व पर नया संदेश दिया इसके अतिरिक्त गुजराती, पंजाबी तथा हरियाणवी संस्कृति को आपने नृत्य अभिव्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वार आपने संबोधन में सभी बच्चों को नए पायदान पर पहुँचने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय के प्रबंधक सुखदेव मित्तल एडवोकेट ने अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देकर प्रेरित किया व मुख्य अतिथियों को उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अजय गर्ग, नवीन गुप्ता, राजेश शरण, संजय गोयल, अजय तायल, अनुराग अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, सुशील गोयल, नीरज अग्रवाल, तरुण मित्तल, अंकित गोयल, पुष्पेंद्र जिंदल, रवींद्र गर्ग, सुनील गोयल, अनिल भूषण गुप्ता, अमित गर्ग, विपिन संगल, अनिल बत्रा, अनमोल सिंघल, राघव गुप्ता, कुलदीप मित्तल, वैभव मित्तल ,जनार्दन स्वरूप ,नरेश सिंघल ,अर्जुन अग्रवाल, प्रवीण कुच्छल, भीमसेन कंसल, बिजेंद्र सिंघल, राम कुमार सर्राफ, रमेशचंद्र केडिया, अशोक गर्ग ,अनिल बंसल, श्रीमती त्यागी (इंचार्ज ) आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा आभार प्रकट गया और वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal