जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026, भारत में कचरा प्रबंधन के ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं। 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाले ये नियम, 2016 के पिछले नियमों का स्थान लेंगे। इसका प्राथमिक उद्देश्य पृथक्करण, प्रसंस्करण और सुरक्षित निपटान को अधिक जवाबदेह और डिजिटल बनाना है,जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनाश्चित करेंगे।
बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में साफ सफाई व्यवस्था शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सफाई व्यवस्था निरंतर बेहतर ढंग से की जाएं तथा घरो से,फैक्ट्रियों से,दुकानों से,होटल ढाबों से,चिकित्सालयों से निकलने वाले कूड़े कचरे एवं ठोस अपशिष्ट के लिए जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा के उचित निस्तारण के लिए बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार करे, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा, ठोस अपशिष्ट/मेडिकल वेस्ट,सेनेटरी नपकिन, डाइपर के उचित निस्तारण हेतु कूड़ा वाहनों में चार तरह के कंटेनर रखने के निर्देश दिए तथा कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करेंगे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।सफाई व्यवस्था शहर से लेकर गांव तक सुनिश्चित की जाए तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि कि जा रही सफाई व्यवस्था का 15 दिन के भीतर धरातल पर इसका असर दिखना चाहिए।जिस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं की जाती है एवं कूड़े कचरे का उचित निस्तारण नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जायेगा।उन्होंने नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम को निर्देश दिए है कि जिन अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरती जाती है एवं कि जा रही सफाई व्यवस्था के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित अधिकारियों को सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वारा है इसके साथ ही हर की पौड़ी में कई महत्वपूर्ण पर्व में देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गंगा स्नान को आते है,इसके लिए यह जरूरी है कि आने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए साफ सफाई व्यवस्था निरंतर की जानी नितांत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद ने विगत एक वर्ष से सभी अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थायकों माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया है। वर्तमान समय में सफाई अभियान की रफ्तार धीमी हो गई है, इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि सफाई अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूर्व की भांति सभी के सहयोग से स्वच्छता अभियान आगे भी संचालित किए जाए,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके तथा आने वाले तीर्थयात्री अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राकेश खंडूरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सहित सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal