सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश लेकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एवं नर्सिंग शपथ ग्रहण समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सदर ब्लॉक कूकड़ा में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशन एवं CMO डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में, प्रधानाचार्या सरिता शीतवाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह एवं डॉ. राजीव कुमार सदस्य (बाल कल्याण समिति एवं स्थानीय समिति) उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नर्सिंग सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं तथा उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस-2026 की थीम “Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives” पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर छात्राओं हेतु नर्सिंग शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सेवा, करुणा एवं मानवता के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। छात्राओं ने गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 09 ट्रेनीज को उपहार भेंट कर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। संस्थान के शिक्षक सोनी शीतवाल, मोनिका सिंह एवं मोहित कुमार कार्यक्रम में शामिल रहे।

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से मिले लक्सर विधायक, बीएसए की शिकायत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चन्द द्वारा कुछ समाचार पत्रों में उनके नाम से मदरसों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी खबरें प्रकाशित करवाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मुलाकात कर विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा। विधायक का आरोप है

समाधान समारोह के जरिए आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे लंबित मामले: सिमरन जीत कौर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने बुके देकर सम्मानित किया। प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, गंगाजली एवं रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal