दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों के आवेदन आमंत्रित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी श/स्वैच्छिक संगठन कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में अपना आवेदन पूर्ण विवरण/अभिलेखों सहित दिनांक 15 जुलाई 2024 तक जमा कराना सुनिश्चित करें। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित हैं:-
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सवैश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित है। उपरोक्त के संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर से सम्पर्क करें।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal