युवा कवियों की ओजस्वी प्रस्तुतियों से गूंज उठी राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक गोष्ठी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार की मासिक गोष्ठी का आयोजन उत्साह एवं साहित्यिक गरिमा के साथ किया गया। गोष्ठी में युवा कवियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं विभिन्न काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रमेश रमन ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कविता समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है तथा युवा पीढ़ी का साहित्य के प्रति बढ़ता रुझान अत्यंत सुखद संकेत है। उन्होंने सभी कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए साहित्यिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राकेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम निरंतर साहित्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। मासिक गोष्ठियों के माध्यम से नए और युवा कवियों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिव्यांश दुष्यंत, प्रभात रंजन, गोष्ठी प्रमुख अपराजिता उन्मुक्त, अवनीत आजाद, कविता जैन, आशा साहनी, प्रेम शंकर, रविना राज, सुशील त्यागी, कर्मवीर सिंह, भू दत्त शर्मा, कुसुमाकर पंत सहित अनेक साहित्यकार एवं कवि उपस्थित रहे।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal