देश की मातृशक्ति जाग चुकी, महिला विरोधी सोच का मिलेगा जवाबः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता और जन-आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईदगाह के सामने प्रेमपुरी चौराहे पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के विपक्षी दलों के विरोध में आवाज बुलंद की। विपक्ष को प्रदर्शन के दौरान महिला विरोधी बताते हुए जनता के बीच इनकी नीतियों का खुलकर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई तथा विपक्षी दलों पर महिला हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।

महिला अधिकारों की पैरवी के साथ धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी और संचालन जिला महामंत्री विमल चौहान ने किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपना मत जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि विपक्षी दल लगातार महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश की मातृशक्ति जाग चुकी है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान पर किसी प्रकार का आघात अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने वाला कानून है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन ने इसका विरोध कर महिला हितों के खिलाफ अपनी मानसिकता उजागर की है। मुजफ्फरनगर की मातृशक्ति इस विपक्ष द्वारा किये गये इस विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरी है। ऐसे में विपक्षी दलों के खिलाफ इस कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का जनसमर्थन यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कविता सैनी के नेतृत्व में आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। कविता सैनी ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं, जबकि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विमल चौहान, जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री जोगेंद्र गुर्जर, विशाल गर्ग, रेणु गर्ग, विनीत ठाकुर, ममता अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर और श्वेता कौशिक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों की रक्षा और नारी सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस हर्सोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता पाठ, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालिनी जैन, समाजसेवी ऋतु, प्रधानाचार्य डॉ

कांग्रेस विधायक कर रहे क्षेत्र की अपेक्षा: अमित बिट्टू

रुड़की (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार अमित कुमार बिट्टू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने में लगे हुए है। आलम यह है कि मूलभूत सुविधाओं को भी दूर करने में विधायक के पसीने छूट रहे है। रुड़की के एक होटल में

जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने की नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए राहुल चौधरी ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रहा है। युवाओं में नशे

बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने किया एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 17 संदिग्ध एटीएम कार्ड व बाइक बरामद की गयी है। आरोपी एटीएम बूथ के आसपास रेकी कर बुजुर्गो, महिलाओं व कम पढ़े लिखे लोगों को निशाना बनाते थे। एटीएम फ्रॉड की बढ़ती

डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मनाया मातृ दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं और उनकी माताएं, शिक्षक एवं अतिथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधन की और से अतिथियों का स्वागत किया गयां। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य,

विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से लगायी कार्रवाई की गुहार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सलेमपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने 2 वर्ष पूर्व उनकी शादी इमरान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal