नवीन मंडी में व्यापारी का दर्द बांटने पहुंचे मंत्री कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल पर शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड मे हुए नुकसान में पीड़ित व्यापारी से मिलने पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकारी स्तर पर हर संभव मदद करने की बात कही वहीं दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने राज्य मंत्री से अग्निकांड में हुए व्यापारी के नुकसान मे ध्वस्त हुई दुकान का पूंण:र्निर्माण व मुआवजा दिलाने की बात की जिस पर राज्य मंत्री ने मंडी समिति के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द दुकान का निर्माण कराने के लिए कहा तथा मुआवजा के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाएगा गुड मंडी व अनाज मंडी अध्यक्ष संजय मित्तल ने मंत्री जी को यह भी बताया कि यह जो अग्निकांड हुआ है यह शार्ट सर्किट के कारण हुआ है क्योंकि खंभे पर चिंगारी उठी और तार जलकर टूट गया और दुकान में आग लग गई इसलिए बिजली विभाग से व्यापारी को क्लेम मिलना चाहिए मंत्री मोदी ने तुरंत बिजली विभाग के एस सी से बात की तथा कहा कि दुकान का तुरंत सर्वे करके रिपोर्ट दें और जो भी इसमें व्यापारी की मदद हो सकती है वह की जाए। इस मौके पर हरिशंकर तायल, सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित गर्ग, विवेक गर्ग, शिवम सिंघल, अनुज सिंघल, दिनेश अग्रवाल उमेश अग्रवाल अशोक बंसल, जितेंद्र कुच्छल, श्रवण कुमार, शुभम, आदि व्यापारी उपस्थित रहे

दवा व्यापारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को जिला परिषद स्थित मैक्स एंटरप्राइजेज पर संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal