भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की-अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर आक्रामक हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में 4 मई, 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हुआ है, जब आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में अपनी सरकार बनाने की दहलीज पर पहुंची है। पश्चिम बंगाल में इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ हिंदू वोटों का भारी ध्रुवीकरण हुआ है, जिसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिला। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी को लेकर हिंदू मतदाताओं के बीच चिंताएं बढ़ी हैं। अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं की रक्षा को लेकर बंगाली हिंदुओं में बढ़ती सजगता ने हिंदुत्व के नैरेटिव को बल दिया है ।देश के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनेकों मीटिंग ने हिंदू मतदाताओं को भरोसा दिलाया था कि बीजेपी के सत्ता में आने पर बंगाल का बेहतर विकास होगा व कानून व्यवस्था अच्छी होगी।
बंगाल में ममता सरकार अवैध घुसपैठियों (जैसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी) को संरक्षण देकर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। ममता सरकार ने वर्ष 2017 में विजयदशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगा दी थी, क्योंकि उसी दिन मुहर्रम था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस आदेश को ‘मनमाना’ बताते हुए रद्द कर दिया था और कहा था कि सरकार एक समुदाय की भावनाओं को खुश करने के लिए दूसरे के अधिकारों में कटौती नहीं कर सकती। ममता सरकार के दौरान मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने और जनसांख्यिकीय बदलाव (Demographic Shift) की खबरें आती रही हैं। बंगाल में इस्लाम्मी शासन के दौरान हिंदुओं के प्रति क्रूरता और जबरन धर्म परिवर्तन किया गया था। इस्लाम्मी शासनकाल में हिंदुओं को इतना गरीब रखने की नीति अपनाई गई थी, ताकि वे विद्रोह करने की स्थिति में न रहें और इस्लाम की श्रेष्ठता स्वीकार करें। Legacy Of Muslim Rule In India by K. S. Lal 1992 के अनुसार यदि भारत में उस समय फ्रांस और स्पेन जैसे देशों जैसा निर्णय किया होता कि इन विदेशी इस्लामी शासकों को हमेशा के लिए खदेड़ दिया जाता, तो यहाँ के लोग इस्लाम को पूरी तरह से भूल चुके होते। मुस्लिम इतिहासकार अल-बिलादुरी लिखते है कि खलीफा हिशाम के समय में, भारतीय राजाओं ने अपने क्षेत्रों पर पुनः अधिकार कर लिया था और मुस्लिम बने लोग वापस हिंदू बन गए थे। इन वृत्तांतों से सिद्ध होता है कि भारतीय समाज ने कभी भी थोपे गए धर्म को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया और अवसर मिलते ही बलपूर्वक इस्लाम स्वीकार करने वाले मुस्लिमों ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का प्रयास भी किया था।
इस चुनाव में हिंदू समुदाय के एक बड़े वर्ग में यह भावना प्रबल हुई है कि राजनीतिक तुष्टिकरण और जनसांख्यिकीय बदलाव उनके भविष्य के लिए खतरा बन सकते हैं। उत्तर बंगाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों में घुसपैठ और बदलती जनसांख्यिकी के कारण स्थानीय हिंदुओं में ‘हाशिए पर जाने’ का डर सबसे ज्यादा देखा गया, जिसका सीधा असर मतदान केंद्रों पर दिखाई दिया। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि “अगर गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत है, तो 4 मई को मतगणना के दिन दोपहर 12 बजे जे बाद कोलकाता में रहकर दिखाए, फिर हम देखेंगे।टीएमसी के नेता उत्तरप्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा, जो चुनाव आयोग के आदेश पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे व कानून व्यवस्था बना रहे थे,उनको चुनाव के बाद उत्तरप्रदेश से घसीटकर बंगाल लाकर हिसाब करने की बात कर रहे थे। टीएमसी अब सत्ता से जा रहो है और सत्ता जाने के बाद अब कानून और व्यवस्था का नियंत्रण नई सरकार (बीजेपी) के पास होगा।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal