हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी ने कहा कि रविवार को आए तूफान में कई यूनिपोल और होर्डिंग सड़कों पर गिरे हैं। हाईवे पर सड़कों के किनारे और शहर में लगे अधिकतर यूनिपोल और होर्डिंग बहुत ही नाजुक स्थिति में टिके हुए हैं। कई स्थानों पर जर्जर वृक्ष भी हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग को मिलकर अभियान चलाते हुए हादसे का सबब बने जर्जर यूनिपोल, होर्डिंग और वृक्षों को हटाना चाहिए। जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो सके। मांग करने वालो में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, लालजी, राजेश पांडे, सोनू चौधरी, राकेश सिंह, पंकज शर्मा, राहुल अरोड़ा आदि भी शामिल रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






