भाजपा का बढ़ा कुनबा, साथियों संग शामिल हुए कुमाऊं सांस्कृतिक एकता समिति के अध्यक्ष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुमाऊं सांस्कृतिक एकता सेवा समिति के अध्यक्ष संदीपचंद्र भट्ट साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने संदीपचंद्र भट्ट और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। सतीशचंद्र भट्ट और उनके साथियों का स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा में ही समाज के सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल ने कहा के संदीप भट्ट जैसे समाजसेवी कार्यकर्ता के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी दलों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे। पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री सिद्धार्त कौशिक, मंडल मंत्री प्रदीप मेहता, श्यामकृष्ण पांडेय, हनी अग्रवाल, मोहित पांडेय, सोनू भट्ट, रोहित पांड,े त्रिभुवन पुनेठा, अश्वनी पांडे, लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, दीपक भट्ट, संजय जोशी, दुर्गादत्त गरकोटी, भोला भट्ट, दीगर तिवारी, महेश कालोनी, नितिन शर्मा, विपिन शर्मा, शिवकुमार, भुवन जोशी, दीपक जोशी, मनोज भट्ट, विष्णु पुनेठा आदि शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal