जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। उन्होने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का 78वॉ स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज हम सभी को जिन महापुरूषों/अमर शहिदों की वजह से आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज हमें देश को, उसके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है। उन्होने स्कूली बच्चो एवं अध्यापको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होने कहा कि आजादी से पहले देश कैसा था, इस समय कैसा है, आज हमारा देश टैक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियो/कर्मचारियो से कहा कि सभी को अपने पद की गरिमा रखते हुए आम-जन की जो भी समस्या आती है, उनका पूर्ण इमानदारी से ससमय निस्तारण करे।उन्होने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है, हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी देते हुए देश को आजाद कराया था उन्हे कभी भुलाया नही जा सकता, इसकी जानकारी आने वाली पीढी को भी होनी चाहिये। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड रैन्किंग में जनपद मुजफ्फरनगर की रैन्किंग अच्छे होने पर सभी सम्बन्धित अधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह से आगे भी कार्य करते रहे, जिससे सीएम डैशबोर्ड रैन्किंग में जनपद टॉपटैन पर बना रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार ने भी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई