शुकतीर्थ में आगामी 2 मई से 10 मई तक मुरारी बाबू करेंगे श्रीराम कथा

Share :

मुजफ्फरनगर/अहमदाबाद (रिपोर्टर)। विश्व प्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक संत मुरारी बाबू मई के प्रथम सप्ताह में शुकतीर्थ में रहेंगे। जहां आगामी 2 मई से 10 मई तक वट वृक्ष के नीचे श्री शुकदेव आश्रम में कथा करेंगे। इस शुभ अवसर पर तेज गर्मी में देश विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में शुकतीर्थ में उपस्थित रहेंगे। तीर्थनगरी के चहुंमुखी विकास हेतु सभी भक्त मुरारी बाबू के मार्गदर्शन से विकास कार्य भी करेंगे।
मुरारी बाबू के शिष्य पिंकी ने अहमदाबाद से फोन पर बताया कि जहां पहली बार संत शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी उसी स्थान पर बाबू भक्तों को श्री राम कथा का गुणगान कराएंगे। कथा वाचक मुरारी बाबू समय – समय पर शुकतीर्थ आते रहते हैं। उनके भक्तों ने यहां एक श्री राम कुटीर भी बना रखी है, ताकि शुकतीर्थ प्रवास पर श्री राम कुटी में राम नाम का ध्यान कर सके। श्रीराम कथा सप्ताह के अवसर पर अनेकों प्रसिद्ध संत, राजनेता, फिल्मी दुनिया के लोग, उद्योग-व्यापार से जुड़े भक्त भी उपस्थित रहेंगे। मुजफ्फरनगर क्षेत्र के सभी भक्तों को कथा श्रवण के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बाहर से आने वालों के लिए ठहरने – खाने की उचित व्यवस्था की गई हैं। पूरा शुकतीर्थ मई के प्रथम सप्ताह में मेले का रूप ले लेगा। कई अतिथियों के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना है। मुरारी बाबू की कथा सुनने को भक्त बड़ी तैयारियां कर रहे हैं। राम कथा समिति ने रहने, खाने, ठहरने की हर व्यवस्था को पूर्ण मजबूती से किया है। सत्यप्रकाश रेशू, ऋषि हलवाई, गांधी टैंट, युवा समिति, जल सेवा समिति सहित अनेकों संस्थाएं राम काम में जुड़ गई है।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal