देश में समता मूलक समाज की स्थापना को आगे आए युवा: विनय रतन सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि उनके संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। संगठन में ऐसे लोगों को जरुरत है, जो समता मूलक समाज की बेहतरी के साथ ही न्याय की आवाज को बुलंद करने की खातिर हर कुर्बानी को तैयार हो। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन दलित एवं पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। आज पार्टी मेंं सैकडों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। यही इसकी संगठन की मजबूती का बड़ा प्रमाण है।
गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतनसिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराम अम्बेडकर साहब की नीतियों को कांशीराम ने आगे बढ़ाया। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए भीम आर्मी दलितों, पिछड़ों और दबे-कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चन्द्रशेखर नवयुवकों के बल पर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हंै। जिसके लिए ये बधाई के पात्र हैं। इस दौरान मंडल कोर्डिनेटर सरदार जोगेन्द्र सिंह बाकुरा ने बताया कि आज संगठन में कुलदीप सिंह पुत्र ब्रजवीर सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत हैं। मण्डल प्रभारी सहारनपुर आजाद समाज पार्टी कांशीराम दीपक राणा ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन बहुजन समाज के अधिकारों के लिए है। संगठन लगातार इस दिशा में मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। हमारा उद्देश्य समाज में इस भाईचारे की भागीदारी को ओर अधिक सशक्त करने का प्रयास है, ताकि समाज को मजबूती मिल सके। प्रेसवार्ता में काफी संख्या में भीम आर्मी व आसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद है।

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal