हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम अंतर्गत सुंदर कांड पाठ, भगवान बालाजी, 56 भोग, शनिदेव का महाभिषेक और हवन आदि किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ संत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जब से मंदिर बना है लोगों की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रति वर्ष स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के कपाट खुल गए हैं। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए संकलबद्ध है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हरिद्वार में भी रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया है। इस वर्ष अधिक श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलता है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर शशि मिश्रा, मास्टर विकास, कुलदीप चौधरी, संदीप चौधरी, विकास गर्ग, सोनू गुर्जर, बिल्लू गुर्जर, रवि वालिया, शुभम वालिया, हर्षवर्धन मिश्रा, विराजा मिश्रा, अशोक मिश्रा, संदीप प्रधान, पंडित पंकज जोशी, पंडित ललित जोशी, विकास तिवारी, लक्की वालिया, राकेश वालिया, हरदेव, कृष्णलाल प्रजापति आदि उपस्थित थे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






