एस.डी. पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर अभिभावक सहभागिता कार्यक्रम का सफल आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर कक्षा यूकेजी एवं कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों हेतु विशेष अभिभावक सहभागिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अभिभावकों की सहभागिता के माध्यम से इस संदेश को प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें उपयोग किए गए प्लास्टिक बोतलों से तैयार उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। पेड़ों की छाल एवं पत्तियों की छाप से निर्मित एलबम प्रदर्शित किए गए बच्चों एवं अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। पृथ्वी दिवस पर आधारित मंच प्रस्तुतियाँ जैसे कविता पाठ, भाव गीत एवं प्रकृति-आधारित फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किए गए। बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये सभी कार्यक्रम गतिविधि प्रभारी कुमारी हुमा शमीम तथा सह प्रभारी, श्रीमती मनीषा जैन एवं श्रीमती मिली मित्तल के नेतृत्व में यू. के. जी तथा कक्षा प्रथम की कक्षा अध्यापिकाओं के द्वारा संपन्न कराए गए।
विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने भी अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना और प्रगाढ़ होती है। यह कार्यक्रम सभी के लिए सीखने और आनंद का एक सुंदर अनुभव रहा।
विद्यालय प्रभारी डॉ रचना जैन ने अभिभावकों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होता है।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई