प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उठाए एचआरडीए की कार्यशैली पर सवाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने एचआरडीए की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चार माह पूर्व एचआरडीए ने संगठन के युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष किशन बजाज के मकान को सील कर दिया था। सील खुलवाने के लिए किशन बजाज चार महीने से एचआरडीए के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा ना तो सहयोग किया जा रहा है और ना ही उचित जानकारी दी जा रही है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिया जाए। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सील खोलने के संबंध में गाइडलाइन की जानकारी पीड़ित को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मकान पर लगी सील खोलने के लिए किशन बजाज देहरादून के अधिकारियों को भी कई पत्र दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मकान सील होने के कारण किशन बजाज को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। यदि किशन बजाज को जल्द न्याय नहीं दिया गया तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा। जिला संगठन महामंत्री योगेश भारद्वाज, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही जिस प्रकार का व्यवहार अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। वह निंदनीय है। जबकि शहर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यो पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। विभाग को सही जानकारी देकर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किशन बजाज के संघर्ष मे सभी व्यापारी उसके साथ हैं। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, विक्रम सिंह, निशा गुप्ता, प्रीतम बजाज, विष्णु अरोड़ा, आदेश मारवाड़ी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नई मंडी कोतवाली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु नितिन मित्तल (मित्तल मार्बल)

SMD योग परिवार की नई शाखा का प्रेमपुरी में भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर(रिपोर्टर)। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर, 19 अप्रैल को प्रेमपुरी चौक स्थित ला. धूम सिंह जैन हॉस्टल ट्रस्ट में ‘SMD योग परिवार’ की दूसरी शाखा का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप एवं वार्ड 42 के सभासद विजय कुमार (चिंटू) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस उद्घाटन समारोह में

देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की खरीद हेतू एक राष्ट्रीय किसान डेटाबेस होना चाहिए-अशोक बालियान

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि भारत में वर्तमान में ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ (One Nation, One Market) की अवधारणा को पूरी तरह से कानूनी जामा नहीं पहनाया गया है, क्योंकि कृषि और मंडियों का प्रशासन मुख्य रूप से

जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही, भूखे पेट ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक-कर्मचारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में चल रहे जनगणना कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही शिक्षक-कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलने वाले भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। इस बीच माउंट लिट्रा जी स्कूल और एसडी इंटर कॉलेज में बनाए प्रशिक्षण

महानगर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया महिला आरक्षण के नाम देश को गुमराह करने आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने भाजपा पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया जगद्गुरू शंकराचार्य को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने अखाड़े के कार्यकर्ताओं के साथ शंकराचार्य चौक स्थित जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य ने भारत के चारों कोनों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal