हरिद्वार में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को ओम मुरारी आश्रम रानी गली भूपतवाला हरिद्वार में आश्रम धारी महामंडलेश्वर, महंत एवं संतों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बाबा हठ योगी महाराज ने की। बैठक में सभी संतों ने आश्रमों की विभिन्न समस्याओं एवं संतों पर हो रहे आए दिन हमले की चर्चा की संतों की और सुरक्षा एवं आश्रमों की सुरक्षा की चिंता सभी संतों ने एक स्वर से व्यक्त करते हुए आश्रम धारी संतों के संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। आश्रम धारी संतों की समस्याओं पर प्रशासन भी उपेक्षा पूर्ण व्यवहार रखता है जिसके कारण संतों और आश्रमों की सुरक्षा का विषय गंभीर देखते हुए सभी संतों ने एक स्वर से अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन किया। यह संगठन 127 संप्रदायों का संगठन होगा तथा पूरे विश्व के आश्रमों एवं संतों का संगठन होगा। इस विशाल कार्य की गंभीरता को सभी ने चुनौती पूर्ण मानते हुए एकमत होकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उनसे नेतृत्व करने का आग्रह किया।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने संतों का आदेश मानते हुए अपनी सहमति प्रदान की आश्रम परिषद के अध्यक्ष के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सन्तों की सेवा भगवान की सेवा है यह मेरा सौभाग्य है जो संतों ने मुझे प्रदान किया है मैं अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य से इसका निर्वहन करुंगा। सभी संतों के आग्रह पर आश्रम परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने अपनी सूक्ष्म राष्ट्रीय परिषद की घोषणा की। भविष्य में विशाल राष्ट्रीय परिषद बनाने का आश्वासन भी दिया। घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारी में संरक्षक के रूप में बाबा हठयोगी एवं स्वामी गोपाल गिरी जी महाराज का आशीर्वाद रहेगा उपाध्यक्ष के रूप में विनोद जी महाराज महामंत्री के रूप में स्वामी राम विशाल दास जी महाराज एवं दूसरे महामंत्री के रूप में स्वामी सत्यव्रत आनंद सरस्वती जी महाराज मंत्री के रूप में स्वामी ओम्मानंद जी महाराज तथा कोषाध्यक्ष के रूप में स्वामी स्वयं आनंद जी महाराज सोहम वाले कार्य करेंगे संगठन का विस्तार अतिशीघ्र पूरे देश में किया जाएगा जिससे संत समाज एवं आश्रम मठ मंदिर सभी सुरक्षित रह सके संगठन की समस्त प्रक्रियाएं आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्ण होगी।
उपस्थित सभा में सैकड़ों आश्रम धारी महामंडलेश्वर महंत श्री महंत तथा संत उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज, बाबा बलराम दास हठ योगी जी महाराज, गोपाल गिरी जी महाराज, स्वामी स्वयं आनंद जी महाराज, स्वामी सत्यार्थ आनंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राम विशाल दास जी महाराज, स्वामी शिवानंद जी महाराज, स्वामी चंद्रभूषण आनंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी विनोद महाराज, स्वामी देवानंद जी महाराज, स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, स्वामी श्याम प्रकाश जी महाराज, स्वामी मुकेश आनंद जी महाराज, स्वामी ओम आनंदी महाराज, स्वामी ओम दास जी महाराज, स्वामी प्रद्युम्न दास जी महाराज, स्वामी प्रद्युम्नब्रह्मचारी, स्वामी वीरेंद्र गिरी जी महाराज, स्वामी प्रज्ञानंद गिरी जी महाराज, स्वामी महानंद सरस्वती जी महाराज, आचार्य परम चैतन्य जी महाराज, स्वामी अनुज दास जी महाराज, महंत राधा गिरी, अवध गिरी, प्रहलाद दास जी महाराज, कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज, कोतवाल कमल मुनि जी महाराज, आचार्य शशिकांत जी महाराज, स्वामी अमिताभ भारती, स्वामी अकामानंद जी महाराज, साध्वी निशा ज्योति, स्वामी विमल चेतन जी महाराज आदि प्रमुख संतों की उपस्थिति रही।

महानगर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया महिला आरक्षण के नाम देश को गुमराह करने आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने भाजपा पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया जगद्गुरू शंकराचार्य को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने अखाड़े के कार्यकर्ताओं के साथ शंकराचार्य चौक स्थित जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य ने भारत के चारों कोनों

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उठाए एचआरडीए की कार्यशैली पर सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने एचआरडीए की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चार माह पूर्व एचआरडीए ने संगठन के युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष किशन बजाज के मकान को

परिवारों को खोखला कर रहा है नशा-ललित मिगलानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि नशा परिवारों का खोखला कर रहा है। नशे की चपेट में आकर कई परिवार तबाह हो चुके हैं। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि नशा समाज के बीच एक अदृश्य शत्रु की तरह है। जिसके सामने हम अपने आपको विवश समझ रहे हैं। समाज को

बहादराबाद में जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचे सांसद व कैबिनेट मंत्री, हुआ भव्य स्वागत

बहादराबाद में जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचे सांसद व कैबिनेट मंत्री, हुआ भव्य स्वागत बहादराबाद/हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में मंगलवार को विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। इस दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत सांसद एवं मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर

जयंती पर संतों ने दी आद्य शंकराचार्य को हरिद्वार में श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य का 1238वां जयंती समारोह जगदगुरु आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संयोजन में शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज, भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal